• 15/07/2024

पुलिस कस्टडी में हुई दूल्हे की मौत, तो दुल्हन ने खुद को लगाई आग, परिजनों का हंगामा

पुलिस कस्टडी में हुई दूल्हे की मौत, तो दुल्हन ने खुद को लगाई आग, परिजनों का हंगामा
Spread the love

गुना के उमरी क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी के शक पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की मौत हो गई जिसके बाद पारदी समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं दो महिलाओं ने शरीर पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने की कोशिश की।

 

जानकारी के मुताबिक युवक की शादी की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक पुलिस दूल्हे के घर पहुंची, और डकैती के मामले में पूछताछ करने की बात कह कर दूल्हे और उसके चाचा को थाने ले आई। इसी बीच देवा नाम के पारदी युवक की मौत हो गई। पुलिस कस्टडी में उसकी मौत होने से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इस मामले को दबाने के लिए पुलिस ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

 

सूचना मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और युवक की जिस लड़की से शादी होने वाली थी उसने अपने आपको आग के हवाले कर लिया। और दो महिलाएं पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश करने लगी। पुलिस की बड़ी मशक्कत के बाद परिजनों का हंगामा शांत हुआ।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…