• 18/07/2024

बेटी के जन्म लेने पर ससुराल वालों ने बहू को पिलाया जहर!

बेटी के जन्म लेने पर ससुराल वालों ने बहू को पिलाया जहर!
Spread the love

हमारा देश आज इतनी तरक्की कर चुका है लेकिन जमाने की सोच आज भी वही अटकी हुई है। लड़का-लड़की के बीच भेदभाव की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां एक परिवार ने शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है, जहां लड़का पैदा न होने पर ससुराल वालों ने अपनी बहू को जान से मारने की कोशिश की।

 

जानकारी के मुताबिक 2018 में आगरा निवासी पिंकी की शादी ग्वालियर में रहने वाले राहुल शर्मा में से हुई थी। शादी के ठीक दो साल बाद पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया। पोते की चाहत पूरी ना होने पर ससुराल वाले ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी ने पुलिस में इसकी शिकायत की और अपने मायके चली गई।

इसे भी पढ़ें: भिलाई के टाइटेनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक 

पिछले चार सालों से पिंकी अपनी बेटी के साथ मायके में ही रह रही थी। दोनों परिवारों में समझौते को लेकर पिंकी ग्वालियर आयी थी। जहां सास पति और ननद ने मिलकर पिंकी को जहरीला पदार्थ पिलाया और गला घोंटकर मारने की कोशिश की।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, सूडा का क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन

पिंकी की हालत देख ससुराल वाले वह से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने उसका इलाज कराया। पांच दिन बाद होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सारी घटना बताई। पीड़िता की शिकायत पर पति सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related post

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…
3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को दे दिया तलाक..पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

3 महीने में लिखी 3 चिट्ठियां और पत्नी को…

Spread the loveमध्यप्रदेश में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपनी…
हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की लालच में पहुंचा होटल तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हनी ट्रैप का शिकार हुआ रिटायर्ड अफसर, रशियन की…

Spread the loveभोपाल के गोविंदपुरा थाने से एक बार फिर हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पिड़ित ने चार लोगों…