• 22/07/2024

डेढ़ साल के मासूम से हैवानियत, शरीर को सिगरेट से जलाया… पत्थर से कुचला फिर चाकू से की हत्या

डेढ़ साल के मासूम से हैवानियत, शरीर को सिगरेट से जलाया… पत्थर से कुचला फिर चाकू से की हत्या
Spread the love

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में घर के सामने खेल रहे डेढ़ साल के मासूम के साथ हैवानियत की ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।घर के बाहर खेल रहे मासूम को अगवा कर बेरहमी से किसी ने हत्या कर दी।हमलावर ने मासूम के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार करने के अलावा उसके शरीर को सिगरेट से दागा हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद उनका बच्‍चा बच जाता।मासूम के शरीर को सिगरेट से कई जगह जलाया इसके बाद भी आरोपियों का जब मन नहीं भरा तो उन्‍होंने मासूम के चेहरे पर किसी भारी चीज से हमला कर बिगाड़ा, फिर चाकू गोदकर हत्या कर दी, और शव को घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर कपड़े में लपेट कर एमसीडी के टॉयलेट में फेंक दिया।

 

सुबह जब बच्चे का शव मिला तो लोगों के होश उड़ गए। नाराज परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।मासूम की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चे की मां का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद उनका बच्चा बच सकता था। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि FIR दर्ज कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस की कई टीम इसकी पड़ताल कर रही है। जब बच्चे का शव बरामद हुआ तो उसके हाथों से कंगन और पैरों से पाजेब गायब थे। मासूम के परिवार ने आशंका जताई है कि उसकी लूट के लिए हत्या की गई है। किसी नशेड़ी ने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया है। परिजन आरोपी को जल्द पकड़ने और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related post

अतिथि शिक्षक बनने का मौका, जिले में स्थानीय स्तर पर 12 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

अतिथि शिक्षक बनने का मौका, जिले में स्थानीय स्तर…

Spread the loveसुकमा। सुकमा जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिले…
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दुर्ग-हटिया और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दुर्ग-हटिया और शालीमार-एलटीटी…

Spread the loveबिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण…
गांजे की तस्करी का भंडाफोड़, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे लाखों का गांजा, रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी गिरफ्तार

गांजे की तस्करी का भंडाफोड़, ट्रॉली बैग में छिपाकर…

Spread the love बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान RPF और…