• 22/07/2024

मलेरिया नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग हो रहा विफल, लगातार बढ़ रहे आंकड़ों से लोगों में दहशत

मलेरिया नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग हो रहा विफल, लगातार बढ़ रहे आंकड़ों से लोगों में दहशत
Spread the love

मानसून सीजन में मलेरिया की एंट्री बलौदाबाजार में हो गई है। मलेरिया नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह फेल हो चुका है। मरीज मिलने का सिलिसिला थम नहीं रहा है। इस घातक बीमारी की चपेट में एक ही परिवार के तीन लोग आए हैं।

मलेरिया का एक रूप सेरेब्रल मलेरिया भी दस्तक दे चुका है। इस रूप की पहचान होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सेरेब्रल मलेरिया की चपेट में आए तीनों लोगों को बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने आइसोलेट किया है। उसके बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच पड़ताल में लग गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सेरेब्रल मलेरिया से बचाव के बारे में बताया जा रहा है। लोगों से पानी उबाल कर पीने को कहा जा रहा है।

नगर निगम और जिला प्रशासन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है कि पानी को एकत्र होने न दें। इसके लिए कूलर, गमले, टायर पर नजर रखें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…