• 23/07/2024

रायपुर में कल बंद रहेंगे स्कूल, हजारों बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित… जानिए क्या है इसके पीछे वजह?

रायपुर में कल बंद रहेंगे स्कूल, हजारों बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित… जानिए क्या है इसके पीछे वजह?
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल स्कूल बंद रहेंगे।26 जून को ही शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया था, लेकिन अब एक महीने के भीतर ही बुधवार को स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इसके पीछे की वजह है कांग्रेस का प्रदर्शन। कल प्रदेश भर से राजधानी रायपुर में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। जिसके चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की रणनीति तैयार की है। विधानसभा का मानसून सत्र भी इस वक्त चल रहा है। इस बीच कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है। शहर के करीब 20 से 22 ऐसे स्कूल, जो विधानसभा के रूट पर आते हैं उन्हें कल बंद रखा जाएगा।

विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी के मंडी गेट और लोधीपारा चौक से लेकर विधानसभा तक पड़ने वाले स्कूलों में छुट्टी रहेगी, क्योंकि इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। जहां से स्कूल के बच्चे स्कूल पहुंचे और स्कूल से अपने घर जा सकें। करीब 15 हजार स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।

Related post

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…
CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान….

CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है। जहां पत्नी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी…