• 23/07/2024

इस राज्य की महिलाओं को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, मुख्यमंत्री ने 1500 रुपए देने का किया ऐलान

इस राज्य की महिलाओं को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, मुख्यमंत्री ने 1500 रुपए देने का किया ऐलान
Spread the love

संसद में एक तरफ देश का बजट पेश हो चुका है। जिसमें महिलाओं से लेकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए बजट पारित हुआ।तो दूसरी तरफ अब मध्य प्रदेश में महिलाओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन से पहले मोहन सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। लाडली बहनों के खाते में ₹250 एक्स्ट्रा आएंगे।

मंगलवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसका ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के महीने में महिलाओं को ढाई सौ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। जो लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाले 1250 रुपए से अलग होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया है कि 1 अगस्त को महिलाओं के खाते में पैसे डाले जाएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में 23 जुलाई को मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में प्रदेश की सभी लाडली बहनों के खातों में एक तारीख को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। बता दें ये राशि पहले से प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी।

राज्य की बहनों को इस तोहफे के साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से खास अपील की है। सीएम मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पर्व पर जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का भी आह्वान किया है।

Related post

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला…

Spread the loveदुर्ग। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन…
CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले, सहायक परियोजना अधिकारी भी इधर से उधर, देखें आदेश..!!

CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले किये हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ…
CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाया असर, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र हुआ बेहोश

CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन भीषण…