• 26/07/2024

सड़क हादसे में दो कावड़ियों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

सड़क हादसे में दो कावड़ियों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Spread the love

बिजनौर जिले के अफजलगढ़ इलाके में शुक्रवार एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार लगभग ढाई बजे थाना अफजलगढ के आसफाबाद से बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव पनवाड़िया से 30 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए दो पहिया वाहनों से गुजर रहा था। एक बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकराकर एक स्कूटी पर गिर गई। जिसके बाद इस दुर्घटना में बाइक सवार दो कांवड़िये और स्कूटी सवार दो कांवड़िये घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल चारों घायलों को CHC ले गई। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related post

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा…

Spread the loveरायपुर--मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने…
बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए स्वीकृत

बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की बरकेला जलाशय योजना की नहरों के जीर्णोद्धार…
सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम…

Spread the love00 ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन रायपुर। मुख्य…