• 26/07/2024

‘ब@#*&’ रहना है या नहीं तुम्हें, विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने दी गाली और धमकी, Video वायरल

‘ब@#*&’ रहना है या नहीं तुम्हें, विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने दी गाली और धमकी, Video वायरल
Spread the love

शांति धारीवाल राजस्थान में कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वो कोटा उत्तर से विधायक हैं और अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बात तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दी। विधानसभा में उन्होंने अपना आपा ही खो दिया और गाली दे दी। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वाक्या उस दौरान का है जब सदन में यूडीएच की अनुदान मांगों पर बहस चल रही थी। सभापति ने धारीवाल को अपना वक्तव्य खत्म करने के लिए कहा तो उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल कर दिया। आसंदी पर उस वक्त संदीप शर्मा बैठे थे, जो कि कोटा दक्षिण से कांग्रेस विधायक हैं।

सोशल मीडिया जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें सभापति धारीवाल को अपना वक्तव्य जल्दी खत्म करने के लिए कहते हैं। वे कहते हैं कि और लोगों को भी बोलना है। इस पर धारीवाल कहते हैं कि कितने भी बोलने वाले हों सदन को देर तक चला लेना। उन्होंने कहा कि अरे @#*&% तुम कोटा के हो…कोटा में रहना है या नहीं तुम्हे? यही नहीं  अधिकारियों का जिक्र करते हुए भी उन्होंने गाली दे डाली।

कांग्रेस विधायक के विवादित बोल पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्युष कांत ने कहा, “ये कांग्रेस राजस्थान के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल है। विधानसभा में धमकी दे रहे हैं कि आपको कोटा में रहना है या नहीं देख लेंगे। स्पीकर पद के लिए कांग्रेस का यह सम्मान जो की एक संवैधानिक पद है। दिल्ली में इनके नेता संविधान की रक्षा का ढोंग करते है। कांग्रेस पार्टी क्या इन पर कोई कारवाई करेगी या जयराम रमेश सिर्फ़ बयान से किनारा करेंगे?”

Related post

बस्तर के जंगलों में जिंदगी बांटने वाले गोडबोले दंपति को मिला पद्मश्री सम्मान, सीएम साय ने दी बधाई

बस्तर के जंगलों में जिंदगी बांटने वाले गोडबोले दंपति…

Spread the loveबस्तर।  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुदूर और दुर्गम वनांचलों में वर्षों तक निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा देने…
जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा…

Spread the loveरायपुर--मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने…
बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए स्वीकृत

बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की बरकेला जलाशय योजना की नहरों के जीर्णोद्धार…