• 27/07/2024

हाथियों का बढ़ता आतंक, घर में सो रहे दो भाइयों को बेरहमी से कुचलकर मारा

हाथियों का बढ़ता आतंक, घर में सो रहे दो भाइयों को बेरहमी से कुचलकर मारा
Spread the love

जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी ने दो भाइयों की कुचलकर जान ले ली। इससे पहले रामानुजगंज में 4 दिन में हाथी के हमले से 2 लोगों की मौत हुई।

 

बीती देर रात एक दंतैल हाथी ने घर में सो रहे दो लोगों को कुचल कर मार डाला। दोनों मृतक सगे भाई बताया जा रहे हैं।तपकरा वन परिक्षेत्र में बीते एक पखवाड़े से जंगली हाथी दहशत फैला रहे हैं। इस दौरान हाथी ने कई घरों को नुकसान भी पहुंचाया है।

 

बताया जा रहा है कि हाथी ने पहले मकान तोड़ना शुरू किया। इसकी आहट सुनकर जब एक भाई बाहर आने लगा तो दंतैल ने उसे सूंड में लपेटकर पटकना शुरू कर दिया और ये देखकर दूसरा भाई बचाने पहुंचा तो हाथी उस पर भी टूट पड़ा और उसकी भी जान ले ली।

 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बीते तीन महीने से तपकरा रेंज में 9 लोनर हाथी विचरण कर रहे हैं। ये हाथी जंगल के किनारे अकेले मकानों पर भोजन की तलाश में हमला करते हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…