• 29/07/2024

शराब घोटाला: केजरीवाल के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

शराब घोटाला: केजरीवाल के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट
Spread the love

सीबीआई ने आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सीबीआई ने शराब नीति घोटाले में भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई ने यह चार्जशीट उस वक्त दाखिल की है, जब हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका को लेकर सुनवाई चल रही है। इससे पहले केजरीवाल को ईडी के मामले में जमानत मिल चुकी है। लेकिन सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने की वजह से तिहाड़ जेल से उनकी रिहाई नहीं हो सकी।

शराब नीति घोटाले के मामले में ईडी और सीबीआई दोनों ने अपनी जांच पूरी कर ली है। उधर इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पिछले 16 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सिसोदिया ने जांच में धीमी गति का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिए जाने की मांग की  है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…