• 31/07/2024

केरल में लैंडस्लाइड की चेतावनी को किया गया नजरअंदाज, काफी कुछ बचाया जा सकता था, पिनाराई सरकार पर गृहमंत्री का आरोप

केरल में लैंडस्लाइड की चेतावनी को किया गया नजरअंदाज, काफी कुछ बचाया जा सकता था, पिनाराई सरकार पर गृहमंत्री का आरोप
Spread the love

गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में केरल सरकार पर आरोप लगाया कि पहले से दी गई चेतावनी को सरकार ने नजरअंदाज किया है।

केरल सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि केरल में भूस्खलन की विनाशकारी घटना से सात दिन पहले ही राज्य सरकार को पूर्व चेतावनी दे दी गयी थी और 23 जुलाई को एनडीआरएफ की नौ टीमों को भी वहां रवाना कर दिया गया था किंतु राज्य सरकार यदि इन टीमों को देखकर भी ‘अलर्ट’ हो गयी होती तो काफी कुछ बच सकता था।

राज्यसभा में केरल सरकार पर तंज कसते हुए अमित शाह कहा कि इस देश में राज्य सरकारें ऐसी हैं, जिन्होंने इस प्रकार की चेतावनी का उपयोग करके शून्य हताहत आपदा प्रबंधन किया है।आमतौर पर कई राज्य ऐसी चेतावनियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन केरल सरकार ने इसे नजरअंदाज किया।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…