• 31/07/2024

‘राहुल गांधी ड्रग्स लेते हैं, बदहवास से..’, कंगना रनौत का सनसनीखेज बयान

‘राहुल गांधी ड्रग्स लेते हैं, बदहवास से..’, कंगना रनौत का सनसनीखेज बयान
Spread the love

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ड्रग्स लेते हैं और उनका टेस्ट होना चाहिए। राहुल गांधी द्वारा बजट पर चर्चा के दौरान दिए गए बयान पर कंगना का ये रिएक्शन सामने आया है।

कंगना ने कहा, “डेमोक्रेसी में प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है। क्या लिंग, उम्र, जाति और वर्ग देखकर पीएम को चुना जाता है?  इस तरह की ओछी बातें करते हैं और हर रोज संविधान को ठेस पहुंचाते हैं।”

कंगना ने सवाल उठाते हुए आगे कहा कि क्या अब उम्र और लिंग देखकर प्रधानमंत्री चुना जाएगा? कल वो बोलेंगे कि स्किन कलर से प्रधानमंत्री चुना जाएगा। उनको लोकतंत्र की रिस्पेक्ट नहीं है?”

कंगना ने कहा, “कल भी उन्होंंने संसद में कॉमेडी शो किया गया, उनमें कोई गरिमा नहीं है। कल वो वहां कह रहे थे कि हम शिव जी की बारात हैं और ये चक्रव्यूह है। मुझे तो लगता है कि उनका टेस्ट होना चाहिए कि वो कोई ड्रग्स लेते हैं। जिस हालत में वो संसद पहुंचकर बदहवास बातें करते हैं, कल देखकर मैं आश्चर्यचकित हो गई। संसद में उन्होंने कहा कि ये जो कॉम्पटीशन है, ये शिवजी की बारात और चक्रव्यूह में है। क्या इस बात से नहीं लगता कि किसी आदमी का ड्रग टेस्ट होना चाहिए? मुझे तो लगता है कि जांच होनी चाहिए। या तो वो शराब के नशे में या ड्रग्स के नशे में हैं। क्या कोई इंसान होश-ओ-हवास में ऐसी बातें करता है।”

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि राहुल गांधी ने संसद में बजट पर चर्चा के दौरान महाभारत का जिक्र किया था। राहुल गांधी ने कहा था, “हजारों साल पहले अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा गया था। वैसा ही चक्रव्यूह अब तैयार किया गया है। इसमें किसानों और युवाओं को फंसाया जा रहा है।”

Related post

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…
2029 तक नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आह्वान: गृह मंत्री

2029 तक नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई…

Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार ‘लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही’ तय करके 2029 तक…
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च…

Spread the loveराजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन…