• 01/08/2024

सावधान! मुख्यमंत्री की फेक आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा, साइबर ठगों की तलाश जारी

सावधान! मुख्यमंत्री की फेक आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा, साइबर ठगों की तलाश जारी
Spread the love

पूरे देशभर में साइबर ठग अपना नेटवर्क तेजी से फैला रहे हैं। आम आदमी तो क्या नेताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर से छत्तीसगढ़ से सामने आया।  जहां प्रदेश के मुखिया के नाम से ही ठगों ने फेक आईडी तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पर फेक अकाउंट खोलकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे गए। साइबर टीम ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

साइबर ठगों ने मुख्यमंत्री के नाम की फेक आईडी तैयार की और कुछ लोगों को उससे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। फिलहाल इस आईडी को बंद कर साइबर सेल की टीम जांच पड़ताल कर रही है। पता लगाने की कोशिश की जारी की आईडी किसने बनाई थी और इस पूरे कांड में कितने लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और फेक आईडी बनाने वालों की तलाश भी शुरू कर दी है।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…