• 03/08/2024

बड़ी खबर: गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, BSF चीफ और स्पेशल DG को हटाया, इस वजह से गिरी गाज, देखिए आदेश

बड़ी खबर: गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, BSF चीफ और स्पेशल DG को हटाया, इस वजह से गिरी गाज, देखिए आदेश
Spread the love

गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया है। इसके साथ ही स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को भी हटा दिया है। दोनों को वापस उनके मूल कैडर भेज दिया गया है।

दोनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई पिछले 1 साल से जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी घुसपैठ के मद्देनजर की गई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ को लेकर ही दोनों अफसरों पर गाज गिरी है।

इसके अलावा पंजाब सेक्टर में भी लगातार आतंकी घुसपैठ पर भी काबू नहीं कर पाने की वजह से केंद्र सरकार ने दोनों अफसरों के खिलाफ यह सख्त एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक जल्दी ही सरकार इन पोस्टों पर नए अफसरों की नियुक्ति करेगी।

आपको बता दें नितिन अग्रवाल 1989 बैच के केरल कैडर और वाईबी खुरानिया 1990 बैच के ओडिशा कैडर के अफसर हैं। नितिन अग्रवाल को सरकार ने पिछले साल जून में बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल के पद पर पदस्थ किया था।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…