• 03/08/2024

अचानक भर-भराकर गिर पड़ी अपार्टमेंट की लिफ्ट, बिल्डर के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा.. किसी की टूटी हड्डियां, तो किसी की कमर

अचानक भर-भराकर गिर पड़ी अपार्टमेंट की लिफ्ट, बिल्डर के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा.. किसी की टूटी हड्डियां, तो किसी की कमर
Spread the love

भिलाई के वैशाली नगर में बड़ा हादसा हो गया। जहां शकुंतला अपार्टमेंट की लिस्ट गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां रहने वाले लोगों में संचालक के प्रति काफी गुस्सा है। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है।

 

जानकारी के मुताबिक,अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर लिफ्ट अचानक भरभरा कर गिर गई।इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं, जिनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में तीन लोगों के पैर की हड्डियां टूट गईं। एक बुजुर्ग के कमरे में चोट आई है। हादसे के वक्त लिफ्ट में दो छोटे बच्चे भी थे, जो बाल बाल बच गए। सभी घायलों का शंकराचार्य अस्पताल में इलाज जारी है।

 

अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 2017 में बिल्डर ने लिफ्ट लगवाया था।जिसके बाद से किसी प्रकार का मेनेटेंस काम नहीं कराया गया।दो लिफ्ट की जगह एक ही लिफ्ट बनाया गया।इस घटना में संचालक की लापरवाही उजागर हो रही है, लिफ्ट लगाने के समय नियमों का पालन किया गया था या नही इसकी जांच होनी चाहिए।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…