• 04/08/2024

बड़ी खबर: CM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, इस बड़े आतंकी संगठन का नाम आया सामने, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: CM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, इस बड़े आतंकी संगठन का नाम आया सामने, मचा हड़कंप
Spread the love

बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही एजेसिंयों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। एटीएस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक 16 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सरकारी ईमेल आईडी पर एक मेल आया, जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी भरा मैसेज आतंकवादी ग्रुप अलकायदा के नाम से भेजा गया था। जिसके बाद सचिवालय थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351(4) (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

सचिवालय थाने के इंंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि वह आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा है। मेल में उसने मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

Related post

CG : छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए टोकन जारी, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, जानिए पूरी प्रक्रिया…..

CG : छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए टोकन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। समर्थन मूल्य…
CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम! 5 दिनों में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग

CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम!…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब की जमकर बिक्री हुई। नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की…
CG : छठ पर्व पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, SECR चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और रूट

CG : छठ पर्व पर घर जाने वालों को…

Spread the loveरायपुर। छठ पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…