• 04/08/2024

बड़ा हादसा: दीवार गिरने से 9 बच्चे की मौत, कई घायल, शिवलिंग बनाते वक्त हुआ हादसा

बड़ा हादसा: दीवार गिरने से 9 बच्चे की मौत, कई घायल, शिवलिंग बनाते वक्त हुआ हादसा
Spread the love

मध्य प्रदेश के सागर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना पर शोक जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

अधिकारियों के मुताबिक सावन का महीना होने की वजह से शाहपुरा इलाके में हरदोई शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा के साथ ही भागवत कथा का भी आयोजन किया गया था। मंदरि परिसर में बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए पहुंचे थे। जहां पर बच्चे शिवलिंग बना रहे थे, उसके पास ही एक पुराना मकान था।

लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थी और अचानक ही ढह गई। दीवार गिरने से वहां मौजूद बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 से 14 साल की उम्र के बच्चे शामिल हैं। जबकि कई बच्चे हादसे में घायल हुए हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

Related post

निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें, विनियामक आयोग ने जारी की गाइडलाइन

निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों…
छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है तो प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाना ही होगा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की धरती को बंजर होने से बचाना है…

Spread the loveरायपुर /भाटापारा ।  धरती की उर्वरकता और स्वस्थ पीढ़ी के लिए जैविक खेती को अपनाना हमारी जिम्मेदारी है यह…
ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले…

Spread the loveबिलासपुर। जिले के लालपुर में पदस्थ एक पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी…