• 05/08/2024

Breaking: डिप्टी CM अरुण साव के लापता भांजे का मिला शव, जल प्रपात में डूबने से मौत

Breaking: डिप्टी CM अरुण साव के लापता भांजे का मिला शव, जल प्रपात में डूबने से मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा और बेमेतरा भाजयुमो शहर महामंत्री तुषार साहू की पानी में डूबने से मौत हो गई है। बारह घंटे से भी ज्यादा समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला।

21 वर्षीय तुषार साहू रविवार फ्रेंडशिप डे पर अपने 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कवर्धा के बोड़ला थाना क्षेत्र स्थित रानी दहरा जलप्रपात गया था। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने जब उसे नहीं देखा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

गोताखोरों के साथ पहुंची पुलिस की टीम तुषार की लगातार तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार सुबह तक चला। जिसके बाद सोमवार सुबह गोताखोरों की टीम ने तुषार साहू के शव को पानी से बाहर निकाला।

नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था

आपको बता दें देश भर में इस तरह से पिकनिक स्पॉटों पर लगातार हो रहे हादसों के बाद भी कवर्धा का जिला और पुलिस प्रशासन अभी तक नहीं चेता है। इस पिकनिक स्पॉट पर किसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं की गई है। अंदरूनी इलाका होने की वजह से यहां मोबाइल में सिग्नल भी नहीं मिलता है। जिसकी वजह से अगर कोई हादसा हो जाए तो समय पर मदद मिलना नामुमकिन है।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…