• 06/08/2024

नान घोटाले में ED का सुप्रीम कोर्ट में दावा, IAS टुटेजा और शुक्ला HC जज के संपर्क में थे, जमानत के बाद जज के भाई को मिली ये पोस्ट

नान घोटाले में ED का सुप्रीम कोर्ट में दावा, IAS टुटेजा और शुक्ला HC जज के संपर्क में थे, जमानत के बाद जज के भाई को मिली ये पोस्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम (PDS) घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है। जिसमें जांच एजेंसी ने दावा किया है कि घोटाले के आरोपी रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला जमानत देने वाले हाईकोर्ट के जज के समपर्क में थे। वे जज के भाई और पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह और तत्कालीन एजी के जरिए उनसे संपर्क में थे।

ईडी ने हलफनामा में दावा किया है कि छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भूपेश सरकार के दोनों नौकरशाहों ने मामले को कमजोर करने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की थी।

ईडी का कहना है कि 16 अक्टूब 2019 को दोनों आरोपियों को जमानत दी गई। जिसके बाद 1 नवंबर को 2019 को अजय सिंह को योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

ईडी का दावा है कि  31 जुलाई 2019 और 11 अगस्त 2019 के व्हाट्सअप चैट से पता चला है कि हाईकोर्ट के जज की बेटी और दामाद का बायोडाटा तत्कालीन एजी सतीश चंद्र वर्मा के जरिए अनिल टुटेजा को भेजा गया था। एजी, न्यायाधीश और मुख्य आरोपी टुटेजा और शुक्ला के बीच कोआर्डिनेट का काम कर रहे थे।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…