• 05/08/2024

ACB ने सरपंच और पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

ACB ने सरपंच और पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
Spread the love

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राजधानी रायपुर के ग्राम डोमा के सरपंच और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एनओसी देने के नाम पर दोनों आरोपी पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू और सरपंच देव सिंह बघेल 18 हजार की रिश्वत ले रहे थे।

रायपुर के संतोषी नगर में रहने वाले लुकेश कुमार बघेल ग्राम डोमा में अपनी आवासीय जमीन पर मकान बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें लोन की आवश्यकता थी। बैंक से लोन के लिए उन्हें पंचायत की एनओसी और नक्शे की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू से संपर्क किया। पंचायत सचिव ने उन्हें इसके लिए आवेदन के साथ ही अन्य दस्तावेज जमा करने के साथ ही 18 हजार रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद लुकेश कुमार बघेल ने इसकी शिकायत एसीबी से की।

एसीबी ने शिकायत की तस्दीक करने के बाद प्रार्थी लुकेश कुमार बघेल को पंचायत कार्यालय भेजा। जहां पंचायत सचिव धर्मेंद्र ने पैसे न ले कर अपने ही कक्ष में बैठे ग्राम डोमा के सरपंच देव सिंह बघेल को देने के लिए कहा। जैसे ही सरपंच ने पैसे लिए वैसे ही एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…