• 06/08/2024

ACB-EOW का दुर्ग-भिलाई में छापा, 2 गिरफ्तार.. सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक से जुड़े हैं तार

ACB-EOW का दुर्ग-भिलाई में छापा, 2 गिरफ्तार.. सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक से जुड़े हैं तार
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग जिले में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान एसीबी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को ही टीम रायपुर ले गई है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसीबी की टीम ने भिलाई के न्यू खुर्सीपार बंगाली मोहल्ला में रहने वाले विश्वजीत राय और अतुल के घर पर छापा मारा। दोनों  को ही जांच टीम ने घर से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक विश्वजीत राय पहले जिम चलाता था लेकिन बाद में उसने जिम बंद करके महादेव सट्टा का पैनल चलवाना शुरु कर दिया। उसके साथ अतुल भी स्टा ऐप चलाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि विश्वजीत हाल ही में दुबई से लौटा है।

वहीं फरीद नगर में मोहम्मद सद्दाम के घर छापा मारने गई एसीबी की टीम को निराशा हाथ लगी। उसके घर पर ताला लटका मिला। इसके पहले ईडी भी सद्दाम के घर छापा मार चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसीबी की टीम भिलाई के एक कांग्रेस नेता के भाई की भी तलाश कर रही है।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…