• 06/08/2024

बांग्लादेश पर भारत ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राहुल गांधी ने पूछा- घटना में विदेशी हाथ तो नहीं?

बांग्लादेश पर भारत ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राहुल गांधी ने पूछा- घटना में विदेशी हाथ तो नहीं?
Spread the love

पड़ोसी देश बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट के बाद भारत में केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें सरकार ने बांग्लादेश और शेख हसीना को लेकर अपने मौजूदा स्टैंड की जानकारी दी। बैठक में मौजूद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल सहित कुछ और विपक्षी दल के सदस्यों ने केंद्र सरकार से सवाल पूछे।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधा ने बांग्लादेश को लेकर सरकार की रणनीति को लेकर सवाल पूछा। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हुई घटना को लेकर ये जानना चाहा कि इसके पीछे विदेशी हाथ तो नहीं है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि बांग्लादेश के ताजा हालातों पर सरकार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एक राजनयिक ने सोशल मीडिया पर अपनी डीपी में आंदोलन की तस्वीर लगाई थी, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

जयशंकर ने बताया कि भारत सरकार बांग्लादेश के हालात पर अपनी पूरी नजर बनाए हुए है। बांग्लादेश में 20,000 भारतीय फंसे थे। जिनमें से 8 हजार छात्र वापस आ गए हैं। अभी वहां 12000 से 13000 भारतीय मौजूद हैं। अभी वहां स्थिति इतनी भयावह नहीं है कि नागरिकों को वहां से निकालना पड़े।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…