• 06/08/2024

कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई झूमाझपटी , कुछ मीडियाकर्मी भी घायल

कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई झूमाझपटी , कुछ मीडियाकर्मी भी घायल
Spread the love

मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नगर निगम में फर्जी बिल समेत कई घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस वालों के बीच झड़प देखने को मिली, जिसमें कुछ कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी भी घायल हो गए।

 

दरअसल, हाल ही में इंदौर नगर निगम के बजट में भाजपा शासित परिषद ने जलकर और संपत्ति कर की राशि बढ़ाई है। इसके अलावा नगर निगम पर ठेकेदारों की करोड़ों रुपए की देनदारी है। वहीं शहर भर की सड़क खुदी पड़ी हुई है और भ्रष्टाचार समेत तमाम मामलों के चलते कांग्रेस ने आज निगम मुख्यालय पर जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया।

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि आज सड़क पर हिलोरी ले रही जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगी और तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी जनता भ्रष्टाचार सहन नहीं करेगी। जनता पर अत्याचार बढ़ने पर जो बांग्लादेश का हुआ वह भाजपा नेताओं सत्ता के मगरूर राज्य सरकार का भी हो सकता है।

Related post

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला, मौके पर हुई 7 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार…
भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…