• 06/08/2024

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सब इंस्पेक्टर, इस काम के लिए मांगे थे तीस हजार, पढ़िए पूरी खबर

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सब इंस्पेक्टर, इस काम के लिए मांगे थे तीस हजार, पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

कर्मचारियों के द्वारा रिश्वत लेने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में नई बस्ती चौकी से सामने आया है। जहां प्रभारी पीयूष साहू को 30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। SI ने एक दुर्घटना में जब्त बस को न्यायालय के आदेश के बाद छोड़ने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।

 

जानकारी के मुताबिक,बीना के राम वार्ड बड़ी बजरिया निवासी 38 वर्षीय ईशान उर्फ गोलू पिता अशोक साहू ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि चौकी प्रभारी द्वारा रिश्वत मांग की जा रही है। दुर्घटना के मामले में जब्त बस को छुड़ाने के लिए रिश्वत की मांग की सूचना मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को बीना के एक होटल में नई बस्ती चौकी प्रभारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…