• 07/08/2024

साजिश नाकाम: डोनाल्ड ट्रंप को क्यों मारना चाहते हैं ईरान-पाक? US में गिरफ्तार पाकिस्तानी ने उगले राज

साजिश नाकाम: डोनाल्ड ट्रंप को क्यों मारना चाहते हैं ईरान-पाक? US में गिरफ्तार पाकिस्तानी ने उगले राज
Spread the love

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित अमेरिका के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। हाईप्रोफाइल हत्या का पूरा षड़यंत्र ईरान में रचा गया है। इसका जिम्मा एक पाकिस्तानी नागरिक 46 वर्षीय आसिफ रजा मर्चेंट को दिया गया  था। जिसे न्यूयॉर्क सिटी में गिरफ्तार कर लिया गया है। एफबीआई के डायरेक्टर क्रिस्टोफर ने इसे ईरान की साजिश बताया है।

पाकिस्तानी शख्स- आसिफ रजा मर्चेंट

पाकिस्तानी शख्स की गिरफ्तारी के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित अन्य नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। न्याय विभाग के मुताबिक आसिफ जून में न्यूयॉर्क गया था। यहां उसने हाई प्रोफाइल नेताओं की हत्या के लिए दो सुपारी किलर्स को 5000 डॉलर की पेमेंट की थी। लेकिन जिन्हें उसने हत्या की सुपारी दी वो दरअसल में एफबीआई के अंडर कवर एजेंट थे।

किन लोगों की हत्या करनी है आसिफ ने इसकी जानकारी सुपारी किलर्स को उस वक्त नहीं दी थी। उसने कहा था कि वह जैसे ही पाकिस्तान पहुंचेगा, वो उन लोगों के नामों की लिस्ट उन्हें मुहैया करा देगा, जिनकी हत्या करनी है। पाकिस्तान रवाना होने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

न्याय विभाग ने आसिफ पर आरोप लगाते समय ट्रंप के नाम का उल्लेख नहीं किया। लेकिन उसके जो टार्गेट थे उनमें ट्रंप का नाम शामिल था। मीडिया रिपोर्ट्स में अदालती दस्तावेजों के हवाले से कहा गया कि आसिफ मर्चेंट ने कहा कि वह अमेरिका में उन लोगों को निशाना बनाना चाहता था जो ‘पाकिस्तान और दुनिया, खासकर मुस्लिम दुनिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’

आपको बता दें हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ था, जब वे पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन पर गोलिया चलाई गई, लेकिन गनीमत है कि गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। सीक्रेट सर्विस के अफसरों ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया था।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…