• 07/08/2024

बुरी खबर: विनेश फोगाट फाइनल से पहले हुई डिसक्वालिफाई, पेरिस ओलंपिक में इस वजह से हुई अयोग्य घोषित

बुरी खबर: विनेश फोगाट फाइनल से पहले हुई डिसक्वालिफाई, पेरिस ओलंपिक में इस वजह से हुई अयोग्य घोषित
Spread the love

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए बुरी खबर है। महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान थीं।

क्या है मामला?

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ज्यादा वजह होने की वजह से विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, “भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।”

आपको बता दें कि फाइनल में पहुंचने के बाद मंगलवार को उनका वजन 2 किग्रा ज्यादा था। वजन को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने खाना नहीं खाया, खूब पानी पिया और अपनी क्षमता अऩुसार उन्होंने जॉगिंग, स्कीपिंग और साइकिलिंग तक किया। लेकिन तब भी उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। वजन को नियंत्रित करने के लिए कुछ घंटों की मांग की गई लेकिन उनकी मांग को ठुकरा दिया गया।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…