• 07/08/2024

CBI Raid: CGPSC घोटाले में CBI का कई शहरों में छापा, PSC के पूर्व चेयरमैन, राज्यपाल के पूर्व सचिव सहित इनके ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

CBI Raid: CGPSC घोटाले में CBI का कई शहरों में छापा, PSC के पूर्व चेयरमैन, राज्यपाल के पूर्व सचिव सहित इनके ठिकानों पर चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में हुए फर्जीवाड़े के मामले में सीबीआई ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और धमतरी में छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने धमतरी में सीजीपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला इसके अलावा सीबीआई की टीम ने राजभवन के पूर्व सचिव अमृत खलको के दुर्ग-भिलाई और रायपुर के ठिकानों पर भी छापेमारी की।

आपको बता दें राज्य में कांग्रेस की पूर्व सरकार के दौरान सीजीपीएससी की भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार और बड़ी गड़बड़ियों का मामला सामने आया था। जिसमें पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर उनके पुत्र, बहु और बेटी के अलावा अफसरों-नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों के बच्चों का चयन करने का आरोप लगा था।

इसे भी पढ़ें: CG PSC: बैकडोर एंट्री करने वाले ये हैं वो 18 लोग! पीएससी चेयरमैन से लेकर अधिकारियों और बड़े नेताओं से किसके क्या है रिश्ते, देखिए सूची

विधानसभा चुनाव में भी यह बड़ा मुद्दा बना था। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने पर इसकी सीबीआई जांच कराई जाएगी। बाद में विधानसभा में भी सीजीपीएससी में हुई गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का मामला सदन में गूंजा था। इस दौरान सरकार ने जांच की बात कही थी।

मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पहली एफआईआर बालोद जिला के अर्जुंदा थाना में दर्ज किया गया था।

एफआईआर में सीजीपीएससी की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। वहीं इस मामले में ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है।

 

 

Related post

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब नगदी में नहीं खरीद पाएंगे शराब, ऐसे करना होगा पेमेंट, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश…

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश की कई प्रीमियम शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही है।…
CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के…

Spread the loveजगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गीदम थाना क्षेत्र…
Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 13 और 14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई यात्री ट्रेनें

Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को…

Spread the loveरायपुर। Train Cancelled: उरकुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ेगा।…