• 07/08/2024

साय कैबिनेट में कई अहम प्रस्ताव पास, टाइगर रिजर्व का होगा गठन, इको पर्यटन पर फोकस 

साय कैबिनेट में कई अहम प्रस्ताव पास, टाइगर रिजर्व का होगा गठन, इको पर्यटन पर फोकस 
Spread the love

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पास हुए हैं। फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि टाइगर रिजर्व के गठन से राज्य में ईको-पर्यटन का विकास होगा। कोर एवं बफर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के लिए गाइड, पर्यटक वाहन, रिसार्ट संचालन के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोजगार सृजित होंगे।

 

टाइगर रिजर्व में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टाइगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट मिलेगा। इस बजट से क्षेत्र के गांवों में आजीविका विकास के नए नए काम किए जा सकेंगे। इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे।

 

बैठक में गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला अभयारण्य के क्षेत्रों को शामिल कर 2829.387 वर्ग किमी क्षेत्रफल में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व अधिसूचित करने का निर्णय लिया है। इसके गठन की आगे की कार्यवाही के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अधिकृत किया गया है। राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में यह अभयारण्य स्थित हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…