• 08/08/2024

Big Breaking: विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, कहा- ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई’

Big Breaking: विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, कहा- ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई’
Spread the love

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। फोगाट के संन्यास लेने से पूरा देश सकते में है। गुरुवार को संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।”

हारी नहीं हराया गया- बजरंग पुनिया

विनेश के संन्यास की घोषणा के बाद उनके साथ पहलवान बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया में लिखा, “विनेश आप हारी नही हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेंगी आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो।”

आपको बता दें विनेश फोगाट ने 50 किग्रा वर्ग की स्पर्धा के सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गजमान लोपेज को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वे ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान थीं। इससे पहले की वो इतिहास रचते हुए गोल्ड अपने नाम कर पातीं उन्हें 100 ग्राम वजन अधिक रहने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया।

खेल पांचाट में अपील दायर

इधर विनेश और भारतीय दल ने खेल पंचाट न्यायालय में अपील दायर की है। जिसमें उन्होंने फोगाट को रजत पदक दिए जाने की मांग की है। गुरुवार को इस पर सुनवाई होगी।

सारा एन हिल्डेब्रांट ने जीता गोल्ड

विनेश को अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनसे सेमीफाइनल में हारने वाली क्यूबा की पहलवान गजमान लोपेज को फाइनल में जगह दी गई। बुधवार को फाइनल में उनका सामना अमेरिकी पहलवान सारा एन हिल्डेब्रांट से हुआ। हिल्डेब्रांट ने उन्हें हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Related post

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का…
उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी, केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी: चौधरी

उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी, केवल…

Spread the love00 स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और सुरक्षित पर्यावरण आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी 00 31…
सूरत-जयपुर की तर्ज पर रायपुर सराफा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की मांग की

सूरत-जयपुर की तर्ज पर रायपुर सराफा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ को सराफा व्यापार का राष्ट्रीय हब बनाने की मांग को लेकर सर्राफा व्यवसाईयों का प्रतिनिधि मंडल रायपुर सराफा…