• 07/08/2024

Video: नाई की घिनौनी करतूत, ग्राहक के चेहरे पर थूक से किया मसाज, आरोपी यूसुफ फरार

Video: नाई की घिनौनी करतूत, ग्राहक के चेहरे पर थूक से किया मसाज, आरोपी यूसुफ फरार
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक सेलून में ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करते नाई का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में आंख बंद करके बैठे ग्राहक के चेहरे पर यूसुफ नाम का नाई उसके चेहरे पर क्रीम लगाकर मसाज करता नजर आ रहा है।

मामला कन्नौज के छिबरामऊ स्थित तालग्राम नगर का है। वायरल वीडियो में ग्राहक का आंख बंद होने का फायदा उठाते हुए नाई युसूफ अपने हाथ में थूकता है और उसके चेहरे पर लगाता नजर आता है। मसाज करा रहा ग्राहक आंख बंद होने की वजह से नाई की इस घिनौनी हरकत से नावाकिफ था।

फरार है आरोपी यूसुफ

मामले में हिंदूवादी संगठन ने आरोपी नाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी यूसुफ फरार है। एसपी अमित कुमार का मामले में बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related post

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…
CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज, बेचने निकला तो खुल गई पोल… लाखों का माल जब्त……

CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से बहुमूल्य पत्थरों की चोरी के मामले में धमतरी पुलिस…
ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग में अधीक्षण अभियंताओं के हुए तबादले, देखे आदेश…..

ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक विभाग में तबादलों का दौर एक बार फिर तेज हो गया…