• 08/08/2024

अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी उगलेंगे राज, मेरठ जेल से रायपुर लेकर पहुंची ED, कोर्ट में पेश कर लेगी रिमांड पर

अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी उगलेंगे राज, मेरठ जेल से रायपुर लेकर पहुंची ED, कोर्ट में पेश कर लेगी रिमांड पर
Spread the love

छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला और नकली होलोग्राम के मामले में ईडी की टीम आरोपी अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को मेरठ जेल से रायपुर लेकर आ गई है। दोनों आरोपियों को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड मांगेगी।

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों को कड़ी निगरानी में मेरठ से प्रिजन वैन में रायपुर लाया गया है। यह गाड़ी सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकॉर्ड और जीपीएस से लैस है।

आपको बता दें ईओडब्ल्यू की टीम ने शराब घोटाले के मामले में अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

इस बीच जमानत मिलने के बाद अनवर ढेबर के रायपुर जेल से बाहर आते ही 18 जून को यूपी एसटीएफ ने गिऱफ्तार कर लिया था। यूपी एसटीएफ की टीम 19 जून को अनवर ढेबर के साथ ही एपी त्रिपाठी को भी अपने साथ लेकर चले गई थी। जिसके बाद से दोनों यूपी की मेरठ जेल में बंद हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ यूपी के नोएडा में नकली होलोग्राम का केस दर्ज है।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…