• 08/08/2024

एक्शन में पुलिस: थूक लगाकर मसाज करने वाला यूसुफ गिरफ्तार, दुकान पर चला बुलडोजर

एक्शन में पुलिस: थूक लगाकर मसाज करने वाला यूसुफ गिरफ्तार, दुकान पर चला बुलडोजर
Spread the love

थूक लगाकर मसाज करने के मामले में पुलिस ने आरोपी यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसकी दुकान पर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यूसुफ ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर दुकान बनाया था। जिस पर नगर पंचायत ने एक्शन लिया है।

क्या था मामला?

मामला यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र का है। पिछले दिनों सोशल मीडिया में थूक लगाकर मसाज करने एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में ग्राहक आंख बंद कर बैठा था और यूसुफ नाई उसकी मसाज कर रहा था। मसाज करते-करते वह अपने हाथ में थूकता और फिर उसी थूक से ग्राहकी मसाज करने लगता है। आंख बंद होने की वजह से ग्राहक को यूसुफ की इस घिनौनी हरकत का पता नहीं चल पाता है।

सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होते ही लोगों में इसे लेकर आक्रोश भड़क उठा। हिंदूवादी संगठनों ने शिकायत करते हुए पुलिस ने आरोपी यूसुफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

ये थूक जिहाद..: पूर्व सांसद

कन्नौज के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता सुब्रत पाठक ने इसे ‘थूक जिहाद’ बताया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो शेयर करते हुए उऩ्होंने लिखा, “ये थूक जिहाद की घटना कन्नौज के तालग्राम की है। पुलिस तो अपना काम करेगी ही लेकिन हमें सावधान रहना होगा ये जिहादी किसी के सगे नहीं।”

Related post

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण…

Spread the love00 वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं…
खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82…

Spread the loveखाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण रायपुर – खरीफ वर्ष 2026…

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम…