• 10/08/2024

11 महिलाओं की मौत का बड़ा खुलासा; साइकोकिलर ने रीक्रिएट किया मर्डर सीन, देखकर दंग रह गई पुलिस

11 महिलाओं की मौत का बड़ा खुलासा; साइकोकिलर ने रीक्रिएट किया मर्डर सीन, देखकर दंग रह गई पुलिस
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बरेली के शाही व शीशगढ़ थाना क्षेत्र में 11 महिलाओं की हत्या सिलसिलेवार तरीके से एक ही पैटर्न से की गई थी। इनमें छह मामलों में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक साइको किलर कुलदीप ने इन छह महिलाओं की हत्या की थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।पुलिस ने वारदातों के सीन रिक्रिएट कराए तो उसका खतरनाक अंदाज लोगों के सामने आया।

 

बरेली में एक के बाद एक महिलाओं की हत्या से हड़कंप मचा हुआ था। सभी महिलाओं की मौत एक ही तरह से हुई थी, क्योंकि सरफिरा सीरियल किलर सभी को एक ही तरह से मौत के घाट उतारा था।उसने केवल 14 महीने के अंदर 10 महिलाओं की हत्या की थी, जिसके बाद से ही पुलिस एक्टिव नजर आ रही थी और सीरियल किलर को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई थी। मर्डर का पैटर्न एक जैसा ही था।

 

 

माना जा रहा है कि सीरियल किलर महिलाओं को खेत में ले जाकर हत्या करता था और गहने लेकर भाग जाता था। जिन महिलाओं की हत्या हुई है, उनकी उम्र करीब 45 से 55 साल के बीच की थीं। सभी हत्याएं बरेली के ग्रामीण इलाके में हुई।

 

पुलिस ने वारदातों के सीन रिक्रिएट कराए तो उसका खतरनाक अंदाज लोगों के सामने आ गया। उसने महिला के पुतले के साथ भी छेड़खानी की।उसी तरह से कपड़े से उसका गला कसा जैसे महिलाओं के कसता था, वह उसी तरह से मुस्कुराया भी, जैसे कत्ल के समय करता था। पूछताछ में साइको किलर ने हर उन सवालों के जवाब दिए जिसका इंतजार पुलिस को एक साल से था। वह साइको किलर कैसे बना?

 

 

 

कुलदीप की मां के जीवित रहते ही इसके पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। इसकी मां और इसके साथ पिता मारपीट करते थे। साइकोकिलर कुलदीप को लगता था कि उसकी मां और उसके साथ मारपीट कराने के पीछे उसकी सौतेली मां का ही हाथ है। कुछ साल बाद उसकी मां की मौत हो गई। कुलदीप को लगता था कि उसकी सौतेली मां और पिता के चलते ही उसकी मां की मौत हुई है।इससे वह अपनी सौतेली मां की उम्र की महिलाओं से नफरत करने लगा। जिसके चलते वह अपनी सौतेली मां की उम्र की महिलाओं को निशाना बनाने लगा।

Related post

Aaj Ka Panchang 05 August 2026: आज मासिक कालाष्टमी पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 05 August 2026: आज मासिक कालाष्टमी…

Spread the loveAaj Ka Panchang 05 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 05 अगस्त 2026, बुधवार का दिन है. आज सावन…
Aaj Ka Rashifal 05 August 2026: आज बुध ग्रह करेंगे कर्क राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 August 2026: आज बुध ग्रह…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 05 August 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 42…
राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य…