• 10/08/2024

इस गांव में पानी बन रहा मौत का कारण! गंभीर बीमारी ने ली 2 मासूमों की जान, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

इस गांव में पानी बन रहा मौत का कारण! गंभीर बीमारी ने ली 2 मासूमों की जान, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
Spread the love

छत्तीसगढ़ में डायरिया का प्रकोप एक बार फिर से देखने को मिल रहा है जांजगीर चांपा में दो बच्चों की मौत से स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो चुका है दरअसल 3 साल और 7 साल के मासूम की डायरिया से मौत हो गई यह दोनों नवागढ़ ब्लाक के रहने वाले थे मासूमों की मौत के बाद अब इलाके में सर्व तेज कर दिया गया है इस क्षेत्र में कई लोग अपनी डायरिया की चपेट में है जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक अमोदा गांव में आठ साल के धनेश्वर यादव की मौत डायरिया से हो गई। परिजन का कहना है कि रात के वक्त बच्चा ठीक था। खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।

 

इधर, अमोदा गांव में ही बच्ची की मौत भी डायरिया से हो गई। रात से ही उसकी तबीयत खराब थी। अस्पताल ले जाने के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। डायरिया फैलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नवागढ़ ब्लॉक में मेडिकल कैंप लगाया। कैंप के जरिए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जिन लोगों में डायरिया के लक्षण मिल रहे हैं उनको दवाएं दी जा रही हैं।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…