• 12/08/2024

ED राहुल गांधी पर शिकंजा कसने की कर रही तैयारी! इस मामले में कर सकती है तलब

ED राहुल गांधी पर शिकंजा कसने की कर रही तैयारी! इस मामले में कर सकती है तलब
Spread the love

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बार फिर पूछताछ कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसी कांग्रेस नेता से दोबारा पूछताछ करना चाहती है। हालांकि जांच एजेंसी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हाल ही में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि ईडी उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बना रही है। उन्होंने दावा किया था कि लोकसभा में जो उन्होंने जो भाषण दिया था। उसकी वजह से सरकार उन्हें निशाना बनाने जा रही है।

इससे पहले राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में साल 2022 में ईडी ने पूछताछ की थी। उस दौरान ईडी ने उनसे 40 से ज्यादा सवाल पूछा था। कांग्रेस नेता से तकरीबन 4 दौर की लंबी पूछताछ की गई थी। राहुल गांधी के अलावा ईडी ने उनकी मां सोनिया गांधी से भी पूछताछ की थी।

सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर इन्हें बनाया था आरोपी

आपको बता दें साल 2012 में सुब्रमण्यम स्वामी ने अदालत में एक याचिका दाखिल की थी। जिसमें सोनिया-राहुल के अलावा मोतीलाल वोरा (निधन हो गया है), ऑस्कर फर्नांडिस, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा आरोपी बनाए गए थे।

ये है मामला

साल 1938 में कांग्रेस ने एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (AJL) बनाई थी। AJL के द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार निकाला जाता था। घाटे पर चल रही AJL 90 करोड़ से ज्यादा के कर्ज तले दब गई। इस कर्ज को खत्म करने के लिए एक और कंपनी बनाई गई, यंग इंडिया लिमिटेड (YIL)। AJL ने यंग इंडिया को 9 करोड़ शेयर दिए गए और कहा गया कि यंग इंडिया (YIL) सारे कर्ज चुकाएगी। यंग इंडिया (YIL) में राहुल और सोनिया गांधी की बराबर की 38-38 फीसदी हिस्सेदारी थी। AJL के कर्जे चुकाने के लिए कांग्रेस ने 90 करोड़ का लोन दिया था, जो कि बाद में माफ कर दिया गया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…