• 13/08/2024

ACB: एक और रिश्वतखोर गिरफ्तार, प्यून से इस काम के एवज में ले रहा था पैसा, ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा

ACB: एक और रिश्वतखोर गिरफ्तार, प्यून से इस काम के एवज में ले रहा था पैसा, ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में एसीबी ने बलरामपुर जिले में असिस्टेंट ग्रेड-2 क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू  एक प्यून के एरियर की राशि रिलीज करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नितेश रंजन पटेल मिडिल चलगली में प्यून के पद पर पदस्थ है। वह अपने एरियर की राशि निकालने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर के ऑफिस गया था। आफिस के क्लर्क गौतम सिंह ने उससे इसके एवज में 20 हजार रुपये की डिमांड की। जिसके बाद प्रार्थी ने सरगुजा एसीबी से इसकी शिकायत की।

एसीबी की टीम ने शिकायत की तस्दीक की। जिसके बाद पहली किस्त के रुप में 12 हजार रुपये की रकम के साथ प्रार्थी बीईओ ऑफिस पहुंचा। जैसे ही क्लर्क ने पैसे लिए वैसे ही पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…