• 13/08/2024

सावधान: ATM में थोड़ी सी चूक और अकाउंट खाली, शातिर ठग गिरोह पकड़ाया, लोगों को ऐसे बनाता था शिकार

सावधान: ATM में थोड़ी सी चूक और अकाउंट खाली, शातिर ठग गिरोह पकड़ाया, लोगों को ऐसे बनाता था शिकार
Spread the love

पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए अगर आप भी बैंक एटीएम (ATM) जाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं आपकी एक छोटी सी चूक आपके मेहनत की कमाई पर पानी न फेर दे। दरअसल छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस 3 ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट पर हाथ साफ कर देते थे।

बालोद की कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 142 नग एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल और एक स्वाइप मशीन सहित 25 हजार रुपये नगद बरामद किया है।

बालोद पुलिस के हत्थ चढ़े ये तीनों आरोपी इतने शातिर हैं कि लोगों की मदद के बहाने से और ध्यान भटकाकर ये एटीएम कार्ड को बदलकरल अपने पास रख लेते थे और उन्हें दूसरा एटीएम कार्ड थमा देते थे। बाद में ये उन एटीएम कार्डों से पूरा पैसा निकाल लेते थे। लोगों को जब तक इसकी भनक लगती थी, तब तक ये पूरा बैंक बैलेंस साफ कर देते थे।

ये तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। इन तीनों ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा सहित अन्य जिले शामिल हैं। जहां इन तीनों ने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Related post

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन सरंक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में…
साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले, 15 नवंबर…

Spread the love1. मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों से दिनांक 15 नवम्बर 2026 से धान…