• 14/08/2024

गलियों में भाग-भागकर लगाती रही मदद की गुहार, पिता से दुश्मनी का बदला लेने के लिए नाबालिक को उतारा मौत की घाट

गलियों में भाग-भागकर लगाती रही मदद की गुहार, पिता से दुश्मनी का बदला लेने के लिए नाबालिक को उतारा मौत की घाट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक युवक ने नाबालिग लड़की को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।आरोपी की लड़की के पिता से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इसी का बदला लेने उसने 10वीं की छात्रा की बेदम पिटाई कर दी। जिससे छात्रा की मौत हो गई।

मामला चारभाटा पुलिस चौकी के बम्हनी गांव का बताया जा रहा है। जहां एक युवक ने दसवीं की छात्रा को गांव की गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर लहूलुहान कर दिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लड़की के पिता से उसकी दुश्मनी थी जिसका बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक छात्र स्कूल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में रोक कर युवक ने छात्रा पर हमला कर दिया छात्रा अपनी जान बचाने के लिए गांव की गालियों में दौड़ती भागती रही लेकिन फिर भी किसी ने उसकी मदद नहीं की। आरोपी ने छात्रा को बेरहमी से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपी युवक को गांव की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया पुलिस ने पूछताछ में पाया कि आरोपी नशे का आदी है। और कुछ दिन पहले छात्र के पिता से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ था जिससे वह गुस्से में था जिसका बदला लेने के लिए उसने छात्रा की जान ले ली।

 

Related post

Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल की अहम बैठक आज, जनहित से जुड़ें विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज…
CG Cabinet : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

CG Cabinet : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। 13 जुलाई…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…