• 06/03/2026

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है भाव

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Spread the love

Petrol Diesel Price Today 6 March 2026: रोज सुबह की शुरुआत न सिर्फ सूरज की किरणों के साथ होती है, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें भी आपका इंतजार कर रही होती हैं. ये आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं.

हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा कीमतें जारी कर देती हैं, जो ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं. ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं. यही वजह है कि रोज कीमतों की जानकारी रखना हर किसी के लिए जरूरी होने के साथ समझदारी भी है. सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता तय करती है. ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह से कोई गलत जानकारी न मिले.

आज भी सुबह 6 बजे उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में लखनऊ, कानपुर समेत अन्य शहरों की कीमतें आप जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. तो आइये जानते हैं यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट?

लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.81 में प्रति लीटर मिल रहा है. कानपुर में ₹94.44 और डीजल ₹87.51, प्रयागराज में ₹95.89 और डीजल ₹89.05, नोएडा में ₹94.77 और डीजल ₹87.89, वाराणसी में ₹95.00 और डीजल ₹88.17, गोरखपुर में ₹94.94 और डीजल ₹88.09, मेरठ में ₹94.60 और डीजल ₹87.69, अलीगढ़ में ₹94.75 और डीजल ₹87.84, आगरा में ₹94.51 और डीजल ₹87.57 है.

मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों ने टैक्स में कटौती की, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता दिख रही है. हालांकि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं.

ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में भिन्नता हो सकती है. यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि ये महज अनुमान है, जो सही या गलत दोनों साबित हो सकते हैं. यह जानकारी 5 मार्च 2026 को अपडेट की गई थी, इसलिए कीमतें थोड़ी भिन्न हो सकती हैं.

Related post

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मीरा के पसरे से खरीदा आशीर्वाद का दीया

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मीरा…

Spread the love00 तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत, एक हजार…
महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक…

Spread the loveमहाराजा चक्रधर सिंह ने कला को राज-सिंहासन से ऊपर रखा, रायगढ़ घराने को दिलाई विश्व पहचान 23 सितम्बर तक…
नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर 15 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…