• 14/08/2024

स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ी मुठभेड़, सेना का कैप्टन शहीद, 4 आतंकी ढेर

स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ी मुठभेड़, सेना का कैप्टन शहीद, 4 आतंकी ढेर
Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वहीं सेना का एक अफसर शहीद हो गया है। सुरक्ष बल के जवानों ने मौके से एम4 राइफल, गोला-बारूद और तीन बैग भी बरामद किया है। इलाके में सेना की सर्चिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक डोडा के अस्सर इलाके में खून के धब्बे मिले थे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने हमला बोल दिया। मुठभेड़ के दौरान 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

Related post

Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल की अहम बैठक आज, जनहित से जुड़ें विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज…
CG Cabinet : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

CG Cabinet : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। 13 जुलाई…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…