• 14/08/2024

कोलकाता केस: पीड़िता के साथ रेप नहीं गैंगरेप हुआ? डॉक्टर का दावा- एक से ज्यादा लोगों ने की दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में मिला 151 एमएल सीमन

कोलकाता केस: पीड़िता के साथ रेप नहीं गैंगरेप हुआ? डॉक्टर का दावा- एक से ज्यादा लोगों ने की दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में मिला 151 एमएल सीमन
Spread the love

RG Kar Medical College Rape Case: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर डॉ सुवर्ण गोस्वामी ने दावा किया है कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी में एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा लोग शामिल थे।

दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से 151 एमएल वीर्य (Semen) मिला है। डॉ गोस्वामी का दावा है कि सीमेन की इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स का नहीं हो सकता।

डॉक्टर का दावा है कि पीड़िता के शरीर पर चोटों के जो निशान है उससे भी पता चलता है कि इस अपराध में एक से ज्यादा लोग शामिल थे। उन्होंने कोलकाता पुलिस के उस दावे का भी खंंडन किया है जिसमें कहा गया था कि सिर्फ एक ही शख्स ने वारदात को अंजाम दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सामने आ रहे तथ्य पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

क्या है मामला?

कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के सेमीनार हॉल में शुक्रवार को एक ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या की गई थी। पीड़िता के आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। उसके बाएं पैर, दाहिने हाथ और होंठ पर भी चोटें लगी थी। इसके अलावा उसकी गर्दन भी टूटी हुई थी। मामले में पुलिस ने 33 वर्षीय संजय रॉय नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने शुरू की जांच

कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने पुलिस को बुधवार सुबह 10 बजे तक केस डायरी सीबीआई को सौंपने भी निर्देश दिया था।

Related post

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…
जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित…

Spread the loveजैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Spread the loveरायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…