• 14/08/2024

Gang Rape: प्राइवेट पार्ट पर मारा चाकू, ब्रेस्ट काटा, गैंगरेप के बाद नाबालिग की जघन्य हत्या, दरिंदगी ऐसी कि पढ़कर कांप जाएगी रुह

Gang Rape: प्राइवेट पार्ट पर मारा चाकू, ब्रेस्ट काटा, गैंगरेप के बाद नाबालिग की जघन्य हत्या, दरिंदगी ऐसी कि पढ़कर कांप जाएगी रुह
Spread the love

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या से पैदा हुई सिहरन अभी थमी भी नहीं थी कि एक और गैंगरेप के बाद वीभत्स हत्या का रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। कुछ बदमाश एक नाबालिग लड़की को उसके घर से अपहरण कर ले जाते हैं फिर उसके साथ बारी-बारी तकरीबन आधा दर्जन लोग बलात्कार करते हैं। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद बदमाश ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट चाकू से हमला किया और स्तन (Breast) काटकर फेंक दिया।

दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी का यह मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। पीड़ित परिवार के मुताबिक रविवार रात 5 लोग उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी का उठा ले गए। सोमवार को नाबालिग का शव अर्धनग्न हालत में तालाब के किनारे मिला। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था। शव के पास ही मांस के लोथड़े और खून फैला हुआ था।

परिजनों के मुताबिक नाबालिग के किडनैप के दौरान बदमाशों ने उनसे कहा था कि वे उसके साथ रेप करेंगे। मामले में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने संजय राय सहित 5 बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी संजय राय नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने लड़की के परिवार को जमीन देने का लालच भी दिया था। लेकिन परिवार वालों ने इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद से मुख्य आरोपी संजय राय और उसका परिवार गांव से फरार है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…