• 16/08/2024

सिर धड़ से अलग कर फेंकने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पैसे कमाने के चक्कर में तंत्र-मंत्र टोटके का सहारा!

सिर धड़ से अलग कर फेंकने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पैसे कमाने के चक्कर में तंत्र-मंत्र टोटके का सहारा!
Spread the love

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने थाना टीलामोड़ क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की की जांच में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि दोनों ने पैसों की लालच में तंत्र मंत्र करने के लिए युवक की हत्या कर थी।

 

आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि काले जादू से अधिक धन प्राप्त करने के उद्देश्य से तंत्र-मंत्र करने वाले शख्स ने सिर की मांग की थी। इसके चलते अपने दोस्त की हत्या कर उसका सिर तंत्र-मंत्र करने वाले शख्स को सौंप दिया।

 

बता दें की गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में 22 जून को लोनी भोपुरा रोड पर सड़क किनारे सिर कटा शव मिलने के मामला सामने आया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक ऑटो रिक्शा, एक ई-रिक्शा और छुरियां बरामद की हैं।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने ऑटो से शव को लाकर टीला मोड़ में लोनी भोपुरा रोड पर फेंक दिया। और इसी रास्ते से वापस दिल्ली फरार हो गए।वहीं पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Related post

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के…

Spread the loveरायपुर: योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (IIM Raipur) के बीच…
Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा रोहिणी व्रत, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 08 August 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि…

Spread the loveAaj Ka Panchang 08 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 08 अगस्त 2026, शनिवार का दिन है. आज सावन…
Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज शनिवार को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 अगस्त है और दिन शनिवार है. शनिवार का दिन भी कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग लेकर…