• 16/08/2024

9 सालों के इंतजार के बाद पहला गौ-अभ्यारण बनकर तैयार…सीएम करेंगे शुभारंभ…गौमाता की सेवा और संरक्षण पर जोर

9 सालों के इंतजार के बाद पहला गौ-अभ्यारण बनकर तैयार…सीएम करेंगे शुभारंभ…गौमाता की सेवा और संरक्षण पर जोर
Spread the love

राष्ट्रीय गोकुल योजना के तहत झालम में प्रदेश का पहला गौ अभ्यारण्य बनकर तैयार हो गया है। सीएम विष्णु देव साय इस गौ अभयारण्य की शुभारंभ करेंगे। इसे प्रदेश का पहला गौ अभयारण्य होने का तमगा मिला है। करीब 9 सालों के बाद ये अभयारण्य अब बनकर तैयार हो चुका है। 6 करोड़ 57 लाख की लागत से 72 एकड़ में गायों के पुनर्वास के लिए ये योजना शुरु हुई है।

 

अभयारण्य को तैयार करने में 6 करोड़ 57 लाख की लागत आई है। झालम में बना ये गौ अभयारण्य कई मायनों में अनोखा है। एक तो बीजेपी की इसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में गिना जाता रहा है। सीएम के हाथों अब इस लोकार्पण होना है। वर्तमान में झालम गौ अभयारण्य में जो शेड बने हैं उनमें 180 मवेशियों को रखने की झमता है। मवेशियों की देखभाल के लिए कर्चमारी भी रखे गए हैं।

 

मवेशियों की सेहत का ध्यान रखने के लिए जानवरों के तीन डॉक्टरों की भी नियुक्ति की गई है। मवेशियों की देखभाल के लिए 8 मनरेगा मजदूरों को यहां रखा गया है। जो नए शेड बनाए गए हैं। उन शेडों में 200 दूध देने वाली गायों को रखा जा सकेगा।इसके साथ ही 144 सामान्य मवेशी और 344 अन्य मवेशियों को रखने की भी झमता यहां मौजूद है।झालम गौ अभयारण्य में रह रहे मवेशियों को भूसा देने की व्यवस्था गो सेवा आयोग कर रहा है। मवेशियों को हरा चारा देने के लिए चारागाह भी बनाया गया है। योजना के तहत अभयारण्य में कौशली गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम होगा।

 

 

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…