• 18/08/2024

भीषण हादसा: रक्षाबंधन मनाने पिकअप से जा रहे थे घर, बस ने मारी टक्कर, 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

भीषण हादसा: रक्षाबंधन मनाने पिकअप से जा रहे थे घर, बस ने मारी टक्कर, 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर में एक दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं बच्चों सहित 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की ब्रेड बनाने वाली एक कंपनी के मजदूर रक्षाबंधन मनाने अपने घर अलीगढ़ जनपद की अतरौली तहसील के रायपुर गांव जा रहे थे। 35 से ज्यादा मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार हो कर गाजियाबाद से रवाना हो गए।

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन सलेमपुर थाना के करीब पहुंचा ही था कि एक बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही कई मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें कि एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। वहीं दो लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मृतकों के नाम

  1. मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
  2. सुगरपाल पुत्र गंगाशरण निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
  3. दीनानाथ पुत्र जय सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
  4. बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
  5. शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
  6. बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
  7. गिरिराज पुत्र भगवान सिंह निवासी रायपुर खास अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
  8. ओमकार पुत्र निवासी ऊंचागांव बुलंदशहर
  9. अज्ञात
  10. अज्ञात

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…