• 18/08/2024

अनोखी चोरी का मामला: पहले बाइक चुराई, फिर दीवार पर लिख गया पता.. जानिए क्या है मामला

अनोखी चोरी का मामला: पहले बाइक चुराई, फिर दीवार पर लिख गया पता.. जानिए क्या है मामला
Spread the love

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बाइक चोरी की घटना का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें खुद चोर ने दीवार पर लिखकर चोरी हुई बाइक का पता बताया है।

बता दें कि करीब 8 महीने पहले जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले सिद्धार्थ शर्मा के घर के बाहर से उनकी बाइक चोरी हुई थी‌। चोरी की घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था। लेकिन पुलिस चोर को पिछले 8 महीनों में भी नहीं पकड़ सकी। लेकिन इस बीच अब खुद चोर ने बाइक मालिक के घर की दीवार पर लिखकर बाइक का पता बताया है।

चोर ने दीवार पर लिखा कि बाइक उत्तर प्रदेश के औरैया में कोतवाली थाने में खड़ी हुई है। इसके बाद जब सिद्धार्थ शर्मा ने औरैया जाकर कोतवाली थाने में देखा तो उसकी बाइक खड़ी मिल गई। अब कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द ही सिद्धार्थ को उनकी बाइक 8 महीने बाद फिर से मिल सकेगी।

Related post

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 4 बजे नवा रायपुर…
Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CEO… देखें पूरी लिस्ट..!!

Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 8 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को…