• 18/08/2024

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री को परोसे गए खाने में मिला कीड़ा, सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल.. वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री को परोसे गए खाने में मिला कीड़ा, सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल.. वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Spread the love

देश की सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में है। जिसकी वजह है यहां का खाना। दरअसल, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन के खाने से कीड़ा निकला है। झांसी में सुबह करीब 8 बजे यात्रियों को ब्रेकफास्ट सर्व किया गया था। इस दौरान एक यात्री ने उपमा ऑर्डर किया था। जिसमें से कीड़े निकले हैं। यात्री ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया रहा था रपर शेयर किया है।

यात्री का आरोप है कि उन्हें दूसरा खाना नहीं दिया गया। जबकि IRCTC के रीजनल मैनेजर का कहना है कि यात्री को दूसरा फूड पैकेट दिया गया है। IRCTC के मैनेजर का कहना है कि मामले में जांच करके निश्चित ही वेंडर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

गौरतलब है कि वंदे भारत में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। फरवरी 2024 को वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के खाने में कॉकरोच निकला था। 24 जून 2024 को भी एक यात्री की रोटी में कॉकरोच निकला था। यात्री ने इसकी तस्वीरें ट्वीट की थीं। मामले IRCTC तक पहुंचा और उन्होंने यात्री से माफी मांगते हुए खाना परोसने वाले फर्म पर जुर्माना लगाया था।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…