• 18/08/2024

बिस्किट खाने से फूड प्वॉइजनिंग, 250 छात्रों की बिगड़ी तबियत, 7 की हालत गंभीर

बिस्किट खाने से फूड प्वॉइजनिंग, 250 छात्रों की बिगड़ी तबियत, 7 की हालत गंभीर
Spread the love

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पोषण आहार में दिए गए बिस्किट से छात्र फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए। एक स्कूल में पोषण आहार कार्यक्रम में बिस्किट खाने से 250 से ज्यादा छात्रों की तबियत बिगड़ गई। तबियत खराब होने के बाद छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें कि 80 छात्रों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला छत्रपति संभाजी नगर जिले के केकेट जलगांव का है। स्कूल में शनिवार को छात्रों पोषण आहार कार्यक्रम के तहत बिस्किट दिए गए थे। बिस्किट खाने के बाद बच्चों बच्चों में फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण देखे गए। बच्चों को उल्टी और मतली की शिकायत शुरू हो गई।

एक साथ इतनी बड़ी तादाद में बच्चों की तबियत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एक मेडिकल अधिकारी ने बताया कि 257 बच्चों को शनिवार सुबह 8:30 बजे बिस्किट खाया था। जिसके बाद से उनमें फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण दिखाई दिए। इनमें से 153 बच्चों को अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि 7 बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…