• 18/08/2024

बंद कमरे में मिली मां-बेटी की लाश…10 दिन से नहीं खुला था दरवाजा, बेटा भी 20 दिन से लापता 

बंद कमरे में मिली मां-बेटी की लाश…10 दिन से नहीं खुला था दरवाजा, बेटा भी 20 दिन से लापता 
Spread the love

जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बंद कमरे में मां बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव करीब 10 दिन पुराना है। जबकि कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर, घर का बेटा पिछले 20 दिनों से लापता है।

 

जानकारी के मुताबिक मां का शव पलंग पर पड़ा मिला, जबकि बेटी फंदे पर लटकती मिली है। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि संपत्ति विवाद के चलते वारदात हो सकती है। महिला का बेटा नितिन पिछले 20 दिन से लापता है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

 

दरअसल पुलिस को मोबाइल में एक मैसेज मिला है। जिसमें संपत्ति विवाद की बात लिखी गई है। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचित किया, जब पुलिस घर पर पहुंची तो कमरा खोला। जो करीब 10 दिन से बंद था। सड़ी हुई लाश मिली।

 

फिलहाल FSL की टीम ने फिंगरप्रिंट इकट्ठे किए हैं। बेटी की भी शादी हो चुकी थी, जिसके पति से तलाक का केस भी चल रहा है। 2 महीने पहले ही बेटी मां के पास जबलपुर आई थी। शिखा का बड़ा भाई नितिन वही रहता था। जो की दिनों से लापता है।

Related post

ब्रेकिंग : शराब दुकानों में ओवररेटिंग,आबकारी विभाग के 3…

Spread the loveरायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी…
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी…

Spread the loveबिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज,…

Spread the loveCG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की…