• 19/08/2024

बड़े नक्सली हमले की साजिश हुई नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो IED किया डिफ्यूज

बड़े नक्सली हमले की साजिश हुई नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो IED किया डिफ्यूज
Spread the love

कोंडागांव में आईटीबीपी और सुरक्षा बलों के जवानों ने 2 आईईडी बरामद कर डिफ्यूज किया। इस तरह जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नकाम कर दी।

 

29वीं वाहिनी, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने कोंडागांव जिले के अमदईघाटी-धनोरा-ओरछा एक्सिस में एक महत्वपूर्ण डिमाइनिंग ऑपरेशन चलाया था। ऑपरेशन के दौरान सिपाही/जीडी राम कैलाश को धनोरा से लगभग 1200 मीटर दूर मुरुम खदान के पास एक पिकेटिंग प्वाइंट की तलाशी लेते समय, दो IED मिले। ये IED सड़क से लगभग 20 मीटर दूर रखी गई थीं। दोनों आईईडी का वजन 2- 2 किलो था।

 

तत्काल कार्रवाई करते हुए आईटीबीपी की बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) टीम को बुलाया गया। जिसने सुरक्षित रूप से दोनों आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। आईईडी डिफ्यूज कर सुरक्षा बलों के खिलाफ होने वाली एक बड़ी घटना को टाल दिया गया। इस सफलता को ITBP की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सली सड़क, जंगल और पगडंडियों में अक्सर IED प्लांट कर रखते हैं। इससे जवानों सहित आम लोगों और मवेशियों की जान को खतरा बना रहता है।

Related post

ब्रेकिंग : शराब दुकानों में ओवररेटिंग,आबकारी विभाग के 3…

Spread the loveरायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी…
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी…

Spread the loveबिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज,…

Spread the loveCG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की…